सीटेट 2023 तैयारी के टिप्स- भारत देश में सबसे सम्मानित माने जाने वाले पेशों में से एक शिक्षण का पेशा है और शिक्षक बनने की पात्रता पाने के लिए सीटेट देश की सबसे अहम परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा के स्तर और आवेदकों की संख्या को देखते हुए, सीटेट परीक्षा का कठिनाई स्तर अधिक होता है। अच्छा स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को सीटेट 2023 परीक्षा की स्मार्ट तरीके से तैयारी करने की जरूरत होती है।
केवल बहुत सी जानकारी होने भर से काम नहीं बनेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए इस चक्रव्यूह को कैसे भेदा जाए। सीटेट 2023 के आयोजन के लिए अधिसूचना 27 अप्रैल को आधिकारिक बेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को कमर कस कर अपनी सीटेट 2023 तैयारी में जोर-शोर से जुट जाना चाहिए। इस लेख में सीटेट 2023 तैयारी के टिप्स (CTET 2023 preparation tips), परीक्षा पैटर्न और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई है।
सीटेट प्रेपरेशन टिप्स 2023 (CTET Preparation Tips 2023)
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2 पेपरों - पेपर I और II के लिए आयोजित की जाती है। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं, जबकि जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर- II के लिए उपस्थित होना होता है। चूंकि सीटेट की परीक्षा की तारीख नजदीक आती जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को दोहराना शुरू करने और अंतिम दौर की तैयारी के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है। उम्मीदवार अपनी तैयारी पहले ही शुरू कर चुके होंगे, इस लेख में CTET 2023 क्रैक करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताए जाएँगे-
सीटेट 2023 की तैयारी कैसे करें - तैयारी के टिप्स (How to Prepare for CTET 2023 - Preparation Tips)
सीटेट 2023 परीक्षा की तैयारी के बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी यहाँ दी गई है। सीटेट 2023 परीक्षा की तैयारी के बेहतरीन टिप्स:
सीटेट 2023 पाठ्यक्रम/सीटेट एग्जाम पैटर्न 2023 से पूरी तरह परिचित हो जाएं क्योंकि यह परीक्षा का बहुत महत्वपूर्ण पहलू है।
सभी खंडों की अध्ययन सामग्री की मदद से उपयोगी चीजों के नोट्स तैयार करें। इनसे बाद में कम समय में पढ़ी गई बातों को दोहराने में मदद मिलेगी।
परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले, सीटेट की सर्वोत्तम पुस्तकों की व्यवस्था करें ताकि विषयों और उनके टॉपिकों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिले।
पूरे पाठ्यक्रम को सावधानीपूर्वक दिनों में विभाजित करें ताकि तैयारी के लिए अच्छा कार्यक्रम बनाया जा सके और समय प्रबंधन किया जा सके।
सीटेट 2023 की स्मार्ट तैयारी के लिए एक अच्छा अध्ययन कार्यक्रम बनाएं और उसका कड़ाई से पालन करें।
CTET 2023 की सुनियोजित तरीके से तैयारी करैं और जिन टॉपिक से अधिक प्रश्न आते हैं और जिनमें अच्छे अंक पाए जा सकते हैं उन पर पकड़ बेहतर करने पर जोर दें।
सीटेट 2023 की अच्छी तैयारी का तरीका उन विषयों और टॉपिक के साथ अपनी तैयारी शुरू करना होगा जिनमें आप अच्छे हैं।
सीटेट 2023 की अच्छी तैयारी के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना आपकी सीटेट 2023 की तैयारी को परखने और वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है।
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी इसलिए, सभी प्रश्नों के उत्तर जरूर दें।
सेक्शनल कट ऑफ की अवधारणा इस परीक्षा के लिए नहीं है, 60% अंक हासिल करने वाले सभी प्रतिभागी परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ, उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देना चाहिए।
सीटेट 2023 की स्मार्ट तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का विश्लेषण करके, उसके अनुसार तैयारी में अपेक्षित बदलाव किए जाने चाहिए।
सीटेट 2023: कम समय में बेहतर तैयारी - सीटेट 2023 सेक्शन (CTET 2023- Sections)
सीटेट परीक्षा निम्नलिखित दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है:
पेपर I (प्राइमरी स्टेज)
पेपर- II (एलिमेंटरी स्टेज)
पेपर I में पांच खंडों से प्रश्न होंगे - भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और गणित।
सीटेट 2023 की स्मार्ट तैयारी- परीक्षा पैटर्न को जानें (Smart preparation method for CTET 2023)
परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को सीटेट 2023 परीक्षा पैटर्न से अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। परीक्षा पैटर्न जानने से इस बात की गहरी जानकारी मिलेगी कि परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी। सीटेट 2023 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:
CTET 2023: तैयीरी के टिप्स - सीटेट परीक्षा पैटर्न 2023- पेपर I (प्रारंभिक चरण)
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
इन्हें भी पढ़ें
सीटेट पेपर II में भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) या गणित तथा विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) के प्रश्न होंगे।
सीटेट 2023 परीक्षा पैटर्न – पेपर II (एलिमेंटरी स्टेज)
खंड | प्रश्नों की संख्या | अंक |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान के शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
सीटेट 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best books for CTET 2023 preparation)
CTET 2023 परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के साथ, उम्मीदवारों को CTET 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की एक सूची तैयार करनी चाहिए। CTET 2023 के लिए अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करने से उम्मीदवारों को विषयों और विषयों को बेहतर और स्पष्ट तरीके से समझने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार CTET 2023 परीक्षा के लिए कुछ बेहतरीन किताबें बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। CTET 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची नीचे दी गई है
सीटेट 2023 प्रिपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
किताब का नाम | प्रकाशन |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | अरिहंत प्रकाशन |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड फार कॉम्पिटीटिव एग्जामिनेशंस | आरएस अग्रवाल |
मैथमेटिकस्स एग्जाम गोलपोस्ट | विली पब्लिकेशन |
टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एनवायर्नममेंटल स्टडीज | उपकार प्रकाशन |
पर्यावरण अध्ययन | विली पब्लिकेशन |
ए कंप्लीट रिसोर्स फॉर सीटीईटी: विज्ञान और शिक्षाशास्त्र | पियर्सन |
सामाजिक अध्ययन | दिशा प्रकाशन |
हिंदी भाषा | अरिहंत प्रकाशन |
अंग्रेजी भाषा | पियर्सन |